शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. A woman used to strip a 13-year-old daughter in front of her lover in Ghaziabad
Written By
Last Modified: मंगलवार, 30 नवंबर 2021 (18:27 IST)

शर्मनाक! प्रेमी के सामने 13 साल की बेटी को निर्वस्त्र करती थी महिला

शर्मनाक! प्रेमी के सामने 13 साल की बेटी को निर्वस्त्र करती थी महिला - A woman used to strip a 13-year-old daughter in front of her lover in Ghaziabad
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बहुत ही शर्मनाक और सनसनीखेज घटना का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला अपने प्रेमी के सामने खुद को एवं अपनी बेटी को निर्वस्त्र कर देती थी। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना सिहर गया। 
 
इस घटना का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ। मामला गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का है। दरअसल, महिला के पति को उसके चरित्र पर बहुत पहले से ही शंका थी। बेटे और आसपास के कुछ लोगों से भी उसे जानकारी मिली कि उसकी अनुपस्थिति में कोई उसके घर पर आता है। इस व्यक्ति के परिवार में बेटे के अलावा 13 साल की एक बेटी भी है। 
 
पत्नी की हकीकत जानने के लिए युवक ने अक्टूबर महीने में अपने घर में चुपचाप सीसीटीवी कैमरे लगा दिए। इसके बाद वह मोबाइल के जरिए पत्नी की निगरानी करने लगा।
 
पुलिस भी हैरान रह गई : जब युवक ने सीसीटीवी फुटेज थाने में दिए तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। आपत्तिजनक तस्वीरों के बाद युवक ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सीसीटीवी से खुलासा हुआ कि पत्नी ने अपने प्रेमी को घर बुलाकर 13 साल की बेटी को भी उसके सामने निर्वस्त्र किया था।
फुटेज में पत्नी अर्धनग्न होकर अपने प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात करती दिख रही है। एक अन्य वीडियो में 13 साल की बेटी को निर्वस्त्र करने और उसे गलत तरीके से छूने की भी तस्वीर है।
 
जानकारी के मुताबिक जब इस बारे में पति ने पत्नी और उसके प्रेमी से बात की तो दोनों उसे ही धमकाने लगे। अपनी गलती मानने के बजाय उसे ही धमकाने लगे। पति का कहना है कि उसे पत्नी और उसके प्रेमी से जान का खतरा है। 
ये भी पढ़ें
बॉस के व्‍यवहार को ‘प्‍यार’ समझ बैठी, फि‍र हथौड़ा लेकर पहुंची मर्डर करने!