शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Dead body of husband, wife and two children found in Delhi
Written By
Last Modified: मंगलवार, 30 नवंबर 2021 (13:48 IST)

दिल्ली में मिले पति-पत्नी एवं दो बच्चों के शव, आत्महत्या की आशंका

दिल्ली में मिले पति-पत्नी एवं दो बच्चों के शव, आत्महत्या की आशंका - Dead body of husband, wife and two children found in Delhi
नई दिल्ली। एक सनसनीखेज घटनाक्रम के तहत राजधानी दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के एक घर से 4 शव बरामद हुए हैं। शव पति-पत्नी एवं उनके दो बच्चों के हैं।
 
पुलिस के मुताबिक घटना नॉर्थ जिले के सिरसपुर गांव की है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि चारों को शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। 
 
पुलिस के मुताबिक 35 साल के अमित का शव पंखे से लटका हुआ था, जबकि पत्नी नीति (27), बेटी वंशिका (6) और बेटा कार्तिक (2) का शव बेड पर पड़ा हुआ था। मृतकों के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट के निशान नहीं हैं। 
 
जानकारी के मुताबिक परिवार सिरसपुर गांव में किराए के मकान में रहता था। अमित छोटा-मोटा काम करके परिवार चलाता था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी में झगड़े भी होते थे। पुलिस शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। 
 
ये भी पढ़ें
1 दिसंबर से बदल जाएंगे नियम, जानिए क्या होगा आप पर असर