bharat bandh : 9 जुलाई को बैंक, बीमा, पोस्ट ऑफिस, आंगनवाड़ी और ये सेवाएं ठप रहेंगी, जानिए कर्मचारी क्यों कर रहे हैं हड़ताल
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 9 जुलाई को देशभर में आम हड़ताल होगी। इससे आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बैंक, बीमा, पोस्ट ऑफिस, आयकर, बीएसएनएल, कोयला, रक्षा, आशा, उषा, आंगनवाड़ी, मध्याह्न भोजन, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, खेत, खदान, भवन निर्माण, सार्वजनिक उपक्रमों समेत कई क्षेत्रों के कर्मचारी शामिल होंगे। इससे कामकाज ठप रहेगा। केंद्रीय कर्मचारियों द्वारा भारत बंद का आव्हान किया गया है।
कर्मचारी क्यों कर रहे हैं हड़ताल
हड़ताल का आह्वान 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों और स्वतंत्र ट्रेड यूनियनों ने किया है। इनकी 17 सूत्री मांगें हैं। सहयोगी संगठनों का दावा है कि देशभर में कल 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। ट्रेड यूनियंस निजीकरण और 4 नए लेबर कोड्स के विरोध में हैं। ये केंद्र की उन नीतियों का विरोध कर रही हैं, जिन्हें वे मजदूर-विरोधी, किसान-विरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक मानती हैं। पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे के मुताबिक देश में पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर में 56 करोड़ कर्मचारी है। इसमें इनफॉर्मल सेक्टर में 50 करोड़ और फॉर्मल सेक्टर में 6 करोड़ कर्मचारी है।
इंदौर में यहां होगा प्रदर्शन
हड़ताल में 18 करोड़ से अधिक अफसर-कर्मचारी शामिल होंगे। मध्यप्रदेश बैंक एम्प्लाइज एसो. के चेयरमैन मोहन कृष्ण शुक्ला ने सभी से शामिल होने की अपील की है। ऑफ इंडिया की यशवंत निवास रोड शाखा (रानी सती गेट के सामने) में बैंककर्मी विरोध प्रदर्शन करेंगे। 9 जुलाई को सुबह 10.30 बजे गांधी हॉल परिसर, एमजी रोड स्थित अभिनव कला समाज (मुख्य हॉल) के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें