• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. a snake bit a student 4 times in a month in meerut
Written By
Last Updated : गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023 (18:39 IST)

12वीं की छात्रा के पीछे पड़ा सांप, 4 बार डंसा, दहशत में गांव वाले

12वीं की छात्रा के पीछे पड़ा सांप, 4 बार डंसा, दहशत में गांव वाले - a snake bit a student 4 times in a month in meerut
मेरठ में एक 12वीं की छात्रा को 4 बार सांप ने डंसा है। इतना ही नहीं, उसने अभी तक छात्रा का पीछा नहीं छोड़ा है। सांप के काटने की जानकारी समय रहते मिलने के कारण परिजनों ने चारों बार छात्रा को उपचार दिलाया। बार-बार सांप के काटने की चर्चा पूरे गांव में है। इतना ही नहीं, इससे पूरे गांव में दहशत फैल गई है।
 
मीडिया खबरों के मुताबिक मेरठ जिले के दौराला कस्बा स्थित सरसवा गांव में महेंद्री देवी अपने परिवार के साथ रहती हैं। महेंद्री देवी गांव की पूर्व प्रधान हैं। दीपा पढ़ाई के साथ-साथ खेत के काम में भी उसका सहयोग करती है। बीती 6 सितंबर को दीपा अपनी मां के साथ खेत पर काम करने के लिए गई थी। इसी दौरान उसे सांप ने डंस लिया। तब उसे इलाज दिया गया। 
 
दीपा को 18 सितंबर को फिर काट लिया। इसके बाद परिजनों ने उसका फिर से उपचार कराया। इसके बाद दीपा 29 सितंबर को अपने घर पर चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान पहले जैसा दिखने वाले एक सांप ने फिर से दीपा को काट लिया।

दीपा के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और उसका फिर से उपचार कराया। 3  अक्टूबर को सांप ने उसे फिर काटा और उसे उपचार दिलाया गया। सांप के पीछे पड़ने से परिजनों में दहशत है, वे अपनी बेटी की रक्षा रात-रातभर जागकर करते हैं।
ये भी पढ़ें
Delhi Excise Policy Scam case : संजय सिंह को 5 दिन की ईडी रिमांड, शराब घोटाले में हुए हैं गिरफ्तार