1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. A portion of building collapsed in Mumbai

मुंबई में बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे 40 लोग

Mumbai
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शुक्रवार को एक बिल्डिंग का हिस्सा अचानक धराशाई हो गया। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अब तक करीब 40 लोगों को बचा लिया गया है।
 
पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों घटनास्थल पर पहुंची। अब तक 40 लोगों को बचा लिया गया है। अब तक किसी के मारे जाने की सूचना नहीं मिली है। यह अभी पता नहीं चला है कि बिल्डिंग गिरने की वजह क्या है। 
 
अगला लेख
ब्रिटेन ने कोरोना जोखिम वाले देशों की सूची में किया बदलाव, ग्रीन और रेड सूची होगी जारी