सम्बंधित जानकारी
- उत्तराखंड में 2 सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोगों की मौत, 4 अन्य घायल
- अमेरिकी सैन्य विमान हादसे का हुआ शिकार, सभी 5 नौसैनिकों की मौत
- उत्तरकाशी में गहरी खाई में गिरी बस, 25 लोगों की मौत, सभी यात्री मध्यप्रदेश के
- सांगली में खड़े ट्रक से टकराई कार, 3 बच्चों समेत 5 की मौत
- इंदौर के पास सिमरोल में मोटरसाइकल व मालवाहक गाड़ी से भीषण भिड़ंत, मां और बच्चे समेत 4 मृत
वाहन के पानी भरे गड्ढे में गिरने से 9 की मौत, 2 बचे सुरक्षित
पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले में शुक्रवार देर रात एक स्कॉर्पियो गाड़ी के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे खड्ड में गिर जाने से वाहन में सवार 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
घटना बायसी अनुमंडल के अनगढ़ पुलिस चौकी अंतर्गत कंजिया मिडिल स्कूल के समीप घटी। बायसी अनुमंडल पदाधिकारी कुमारी तौसी ने शनिवार को बताया कि स्कॉर्पियो में सवार ये लोग एक शादी के रिश्ते की बात कर अपने घर किशनगंज जिले के नूनिया गांव लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि राहत व बचाव टीम मौके पर मौजूद है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की कवायद चल रही है।
