सम्बंधित जानकारी
- West Bengal: हावड़ा में पेंट कारखाने में लगी आग, 22 लोग अस्पताल में भर्ती, 1 की हालत नाजुक
- लालू प्रसाद यादव के कमरे में लगी आग, बाल-बाल बचे
- इंदौर के पास सिमरोल में मोटरसाइकल व मालवाहक गाड़ी से भीषण भिड़ंत, मां और बच्चे समेत 4 मृत
- बांग्लादेश में कंटेनर डिपो में भीषण आग, 43 लोगों की मौत, 450 से ज्यादा घायल
- हापुड़ की केमिकल फैक्टरी में भीषण आग, 12 मजदूरों की मौत, CM योगी ने दिए जांच के आदेश
दिल्ली के रोहिणी में अस्पताल में लगी आग, 1 मरीज की मौत की आशंका
नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी में स्थित एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में शनिवार सुबह आग लग गई जिससे 1 मरीज की मौत होने की आशंका है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार पूठ खुर्द के ब्रह्म शक्ति अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आग की सूचना सुबह 5 बजे मिली। इसके बाद मौके पर दमकल की 9 गाड़ियां भेजी गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि 1 मरीज को छोड़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
उन्होंने बताया कि उक्त मरीज वेंटिलेटर पर था और उसकी मौत होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।
