सम्बंधित जानकारी
- चेन्नई में विमान के शौचालय में मिला 4.21 करोड़ रुपए मूल्य का 9 किलो सोना
- 'आपराधिक मानहानि का सामना करने के लिए तैयार रहिए', सिसोदिया के आरोप पर बोले हिमंत बिस्वा सरमा
- शराबी नमकीन समझ खा रहा था चूहामार दवा, तबीयत बिगड़ी तो परिजन रह गए हैरान
- TamilNadu : हड़बड़ाहट में फैसले ने ले ली साथी मजदूर की जान, JCB से अलग हो गया सिर
- वॉटर पार्क में दर्दनाक हादसा, स्लाइड से आए युवक से टकराने से युवक की मौत
सांगली में खड़े ट्रक से टकराई कार, 3 बच्चों समेत 5 की मौत
पुणे। महाराष्ट्र के सांगली जिले में पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर एक कार के सड़क किनारे खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा जाने से एक ही परिवार के 3 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत हो गई।
दुर्घटना शनिवार को सांगली के कासेगांव क्षेत्र अंतर्गत येवालेवाड़ी फाटा के पास उस समय हुई जब कार पुणे से कोल्हापुर के जयसिंहपुर जा रही थी।
कासेगांव पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि कार तेज गति से चल रही थी क्योंकि दुर्घटना के बाद कार गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार सभी 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।'
मृतकों की पहचान अरिंजय शिरोटे (35), स्मिता शिरोटे (38), पूर्वा शिरोटे (14), सुनेशा शिरोटे (10) और वीरू शिरोटे (4) के रूप में हुई है। (भाषा)
