1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 5 Marines killed in US military plane crash

अमेरिकी सैन्‍य विमान हादसे का हुआ शिकार, सभी 5 नौसैनिकों की मौत

US military plane crash
सेन डिएगो (अमेरिका)। अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया के रेगिस्तान में एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सभी 5 मरीन की मौत हो गई। मरीन कोर ने हादसे के एक दिन बाद गुरुवार को यह जानकारी दी।

एमवी-22 बी ओस्प्रे विमान ने पांच मरीन के साथ बुधवार को ग्लेमिस के पास इंपेरियल काउंटी के एक क्षेत्र से उड़ान भरी थी। सेन डिएगो से ग्लेमिस 185 किलोमीटर दूर है।

मेजर मेसन इंग्लाहार्ट ने बताया कि यह विमान सेन डिएगो में मरीन कोर एयर स्टेशन मिरामर का था। एमवी 22 बी दोहरे इंजन वाला विमान है जो एक हेलीकॉप्टर की तरह उड़ान भर सकता है और उतर सकता है। मरीन कोर, नौसेना और वायुसेना इस तरह के विमानों का संचालन करती है।

‘थर्ड मरीन एयरक्राफ्ट विंग’ के कमांडिंग जनरल मेजर जनरल ब्रैडफोर्ड जे. गेरिंग ने एक बयान में कहा, हम इस दुखद दुर्घटना में अपने मरीन की जान जाने पर शोक व्यक्त करते हैं।(भाषा) 
File photo
अगला लेख
Rajya Sabha Election : राज्यसभा में बढ़ा महिला सदस्यों का प्रतिनिधित्व, पहली बार 32 पर पहुंची संख्या