1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 8 people died in accident in Pune

Maharashtra: पुणे में पिकअप वाहन की ऑटोरिक्शा से भीषण टक्कर, 8 लोगों की मौत

8 people killed in accident in Pune
accident in Pune : महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक तेज रफ्तार पिकअप (pickup) वाहन की एक ऑटोरिक्शा (autorickshaw) से टक्कर हो गई जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार रात करीब 11.30 बजे ओतूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्याण-अहमदनगर रोड पर हुई, जो मुंबई से करीब 150 किलोमीटर दूर है।
 
एक अधिकारी ने बताया कि पिकअप वाहन अहमदनगर से ठाणे जिले में कल्याण की ओर जा रहा था तभी वह पिंपलगांव जोगा में पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रहे ऑटोरिक्शा से टकरा गया। उन्होंने बताया कि हादसे में ऑटोरिक्शा में सवार 7 लोगों और पिकअप वाहन के चालक की मौत हो गई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
प्रेसिडेंट मुर्मू हैदराबाद के 5 दिवसीय प्रवास पर, राष्ट्रपति निलयम से होगा आधिकारिक कामकाज