पुलिस ने बताया कि वाहन चढ़ाई से नीचे की ओर आ रहा था तभी अचानक उसके ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया और वाहन तांतिकोंडा के निकट खाई में गिर गया। वाहन में करीब 20 लोग सवार थे। वे वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एक विवाह समारोह में शामिल होकर अपने गांव गोकावरम लौट रहे थे।
पुलिस ने बताया कि हादसे में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं और उन्हें राजामहेंद्रवरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (भाषा) (प्रतीकात्मक चित्र)