सम्बंधित जानकारी
- फ्रांस के चर्च में आतंकी हमला, हमलावर के हाथ में थी कुरान
- फ्रांस में 2 माह में तीसरा आतंकी हमला, राष्ट्रपति मेक्रों ने उठाया यह बड़ा कदम
- फ्रांस में 15 दिन में दूसरी बार आतंकी हमला, चर्च के बाहर आतंकियों ने महिला का सिर कलम किया
- चरमपंथी ने ट्रंप, ओबामा और क्लिंटन को ऑनलाइन पोस्ट में धमकी दी थी : एफबीआई
भोपाल में फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ रैली, विधायक मसूद के नेतृत्व में हजारों लोग जुटे
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के इकबाल मैदान में गुरुवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों के खिलाफ हजारों की संख्या में मुस्लिमों ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने किया।
भोपाल मध्य सीट से विधायक मसूद के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोग रैली में जुटे थे। रैली में लोगों ने विरोध प्रदर्शन के साथ ही फ्रांस के राष्ट्रपति से माफी की मांग की गई। हाथों में तख्तियां लिए लोग मैक्रों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन : इस रैली में कोरोनावायरस गाइडलाइंस का खुला उल्लंघन किया गया। रैली में मौजूद लोगों ने न तो सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन किया न ही मुंह पर मास्क लगा रखे थे। हालांकि तलैया थाना पुलिस ने विधायक आरिफ मसूद समेत 200 अज्ञात लोगों पर कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है।
मध्यप्रदेश शांति का टापू है। इसकी शांति को भंग करने वालों से हम पूरी सख्ती से निपटेंगे। इस मामले में 188 IPC के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा, वो चाहे कोई भी हो। https://t.co/fPYs6zDfl7
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 30, 2020
शिवराज बोले- सख्ती से निपटेंगे : दूसरी ओर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह प्रदेश शांति का टापू है और शांति भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
चौहान ने फ्रांस की सरकार के खिलाफ यहां प्रदर्शन की खबरों के सिलसिले में ट्वीट करते हुए कहा कि इस मामले में भारतीय दंड विधान की धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वो कोई हो।
