1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 7 killed in horrific road accident in Andhra Pradesh

आंध्रप्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत, 11 अन्य घायल

andhra pradesh
अमरावती। आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के रेंताचिंताला में रविवार देर रात भीषण सड़क दुर्घटना में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।

पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि क्षमता से अधिक लोगों को लेकर जा रही एक वैन रेंताचिंताला में एक विद्युत केंद्र के पास सड़क के किनारे खड़ी एक लॉरी से टकरा गई। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि छोटी वैन में कम से कम 38 लोग सवार थे, जो तीर्थयात्रा करके श्रीसैलम लौट रहे थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने फोन पर कहा, हम हादसे के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। अभी तक सात लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हैं। कुछ को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुंटूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुख व्यक्त किया और सरकार से मृतकों के परिजन को सहायता प्रदान करने तथा घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।
अगला लेख
UPSC 2021 परीक्षा का परिणाम घोषित, पहले 3 स्थानों पर लड़कियां