शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. accident 5 people including maharashtra family killed as car falls into ravine in sikkim
Written By
Last Modified: रविवार, 29 मई 2022 (18:09 IST)

Sikkim Accident : महाराष्‍ट्र से सिक्किम आए 5 पर्यटकों की सड़क हादसे में मौत, एक ही परिवार के थे सदस्य

maharashtra
गंगटोक। उत्तरी सिक्किम में एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से महाराष्ट्र के एक परिवार के पांच सदस्यों और उनके वाहन चालक की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस ने कहा कि दुर्घटना शनिवार रात करीब 8 बजे लोकप्रिय पर्यटन स्थल लाचुंग से 13 किलोमीटर दूर केडुंग भीर में हुई। उन्होंने कहा कि छुट्टियां मनाने सिक्किम आया परिवार राजधानी गंगटोक से लाचुंग जा रहा था।
 
उन्होंने कहा कि वाहन सड़क से फिसलकर सैंकड़ों फुट नीचे गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान सुरेश पुनामिया, तुराल पुनामिया, हिरल पुनामिया, देवांशी पुनामिया, जयन परिमार और उनके वाहन चालक सोमी विश्वकर्मा के रूप में हुई है।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस ने सेना और स्थानीय लोगों की मदद से रविवार को शव बरामद किये। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें
तमिलनाडु में महिलाओं पर बरसाए कोड़े, जानिए क्‍या है मामला...