1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. car hits tanker watering plants in Kanpur

पेड़ों में पानी डाल रहे टैंकर से टकराई कार, 4 की मौत

Kanpur
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में अकबरपुर थाना के अंतर्गत हाईवे पर पेड़ों में पानी डाल रहे टैंकर में कार पीछे से टकरा गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 4 लोगों की मौत हुई है।
 
हादसे के बाद हाईवे की एक लेन पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार सवारों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया और यातायात सामान्य कराया। अस्पताल में चारों लोगों को डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
 
पानी के टैंकर से टकराई कार : कानपुर देहात थाना अकबरपुर नेशनल हाईवे पर औरैया के तिलक नगर निवासी अजहर अली व कार से अपने औरैया निवासी अपने साथी राजू, मयंक व अरविंद के साथ औरैया से कानपुर जा रहे थे। अकबरपुर कस्बे के शोरूम के सामने एनएचएआई का टैंकर डिवाइडर में लगे पौधों में पानी डाल रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार कार टैंकर में पीछे से टकरा गई।
हादसे में कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। इमरजेंसी वार्ड में मौजूद चिकित्सक ने चारों लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद टैंकर लेकर चालक फरार हो गया।
 
क्या बोले थाना प्रभारी : थाना प्रभारी अकबरपुर विनोद पांडेय ने बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। सभी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
अगला लेख
ज्ञानवापी की आड़ में धार्मिक भावनाएं भड़का रही है भाजपा : मायावती