सम्बंधित जानकारी
- Whatsapp और Snapchat को महंगा पड़ा नियमों का उल्लंघन, रूस ने लगाया जुर्माना
- ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन में बढ़ा तनाव, बाइडेन और जिनपिंग की एक-दूसरे को चेतावनी
- Petrol Diesel Prices : ब्रेंट क्रूड 1 डॉलर और महंगा हुआ, पेट्रोल डीजल के भाव अपरिवर्तित
- Weather Updates: एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में हुई वर्षा, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
- 4 माह में बिजली गिरने से 750 लोगों की मौत, क्या है इसका ग्लोबल वॉर्मिंग से संबंध?
तेलंगाना में संदिग्ध परिस्थितियों में निर्माणाधीन स्थल पर 5 मजदूर मृत मिले
हैदराबाद। तेलंगाना में एक निर्माणाधीन स्थल पर 5 मजदूर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले हैं। तेलंगाना के कोल्लापुर पुलिस निरीक्षक वेंकट रेड्डी ने यह जानकारी देते बताया कि घटना गुरुवार देर रात की है। ये सभी मजदूर जमीन से 100 मीटर नीचे बनाए जा रहे 'वेंटिलेशन शाफ्ट' में मिले और उन्हें तुरंत स्थानीय उस्मानिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शरीर पर चोट के कई निशान थे।
रेड्डी ने बताया कि मजदूर 'शाफ्ट' के अंदर की दीवार बना रहे थे। उन्होंने बताया कि मौत के उचित कारण का पता लगाया जा रहा है।(भाषा)
