1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Violation of rules cost whatsapp and snapchat

Whatsapp और Snapchat को महंगा पड़ा नियमों का उल्लंघन, रूस ने लगाया जुर्माना

whatsapp
लंदन। रूस के नियामकों ने ऑनलाइन गतिविधियों को नियंत्रित करने के सरकारी प्रयासों के तहत रूसी उपयोगकर्ताओं का डेटा लोकल सर्वर में नहीं रखने के लिए व्हाट्सऐप और स्नैपचैट पर जुर्माना लगाया है। मॉस्को की एक अदालत ने गुरुवार को व्हाट्सऐप पर 1 करोड़ 80 लाख रूबल (3 लाख डॉलर) और स्नैपचैट पर 10 लाख रूबल का जुर्माना लगाया है। रूसी संचार नियामक रोस्कोमनादजोर की शिकायत पर यह जुर्माना लगाया गया है।
 
रूसी सरकार कई वर्ष से इंटरनेट और सोशल मीडिया पर व्यापक नियंत्रण का प्रयास कर रही है। हाल के महीनों में यह प्रयास तेज हुआ है, क्योंकि सरकार यूक्रेन के बारे में संचार प्रवाह को सीमित करने की कोशिश कर रही है।(भाषा)
अगला लेख
ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन में बढ़ा तनाव, बाइडेन और जिनपिंग की एक-दूसरे को चेतावनी