गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Brent crude becomes 1 dollar more expensive
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 (09:05 IST)

Petrol Diesel Prices : ब्रेंट क्रूड 1 डॉलर और महंगा हुआ, पेट्रोल डीजल के भाव अपरिवर्तित

Brent Crude
नई दिल्‍ली। आज शुक्रवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल की बढ़ती कीमतों के मध्य पेट्रोल-डीजल के खेरची भाव जारी कर दिए हैं। ब्रेंट क्रूड ऑइल पिछले 24 घंटे में और 1 डॉलर महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में एक बार फिर कोई बदलाव नहीं किया है।
 
दिल्‍ली में पेट्रोल अब भी 96.72 रुपए लीटर मिल रहा है। अगर क्रूड की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव 1 डॉलर बढ़कर 108 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई मामूली गिरावट के साथ 97.48 डॉलर प्रति बैरल के भाव बिक रहा है।
 
दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
ये भी पढ़ें
माफी पर अड़ी भाजपा, आज भी संसद में हंगामे के आसार (Live)