सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. No change in petrol diesel prices
Written By
Last Updated : गुरुवार, 28 जुलाई 2022 (11:27 IST)

Petrol Diesel Prices : क्रूड ऑइल की कीमतों में आया बड़ा उछाल, पेट्रोल डीजल के भावों में कोई बदलाव नहीं

petrol diesel
नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजार में क्रूड ऑइल के दाम लगातार उच्च स्तर पर 100 डॉलर के ऊपर हैं। बुधवार सुबह ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 105 डॉलर के करीब पहुंच गया था, जो गुरुवार को 2 डॉलर और महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियो ने गुरुवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में एक बार फिर कोई बदलाव नहीं किया है।
 
दिल्‍ली में पेट्रोल अब भी 96.72 रुपए लीटर मिल रहा है। अगर क्रूड की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में इसमें 2 डॉलर की तेजी आई है। आज शुक्रवार सुबह ब्रेंट क्रूड का भाव 107 डॉलर प्रति बैरल रहा, जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई 97.83 डॉलर प्रति बैरल के भाव बिक रहा है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27 , चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 और पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
ये भी पढ़ें
देश में फिर मिले 20,000 से ज्यादा नए मरीज, 9 राज्यों में डरा रहा है कोरोना