शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. new price of petrol diesel
Written By
Last Updated : बुधवार, 20 जुलाई 2022 (09:28 IST)

Petrol Diesel Prices : कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भावों में कोई बदलाव नहीं, जानिए क्या हैं पेट्रोल-डीजल के नए दाम

Petrol Diesel Prices : कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भावों में कोई बदलाव नहीं, जानिए क्या हैं पेट्रोल-डीजल के नए दाम - new price of petrol diesel
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल के भावों ने वैश्विक बाजार में फिर से तेजी पकड़ ली है। पिछले सप्‍ताह लगातार गिरावट झेल चुका कच्‍चा तेल अब दोबारा बढ़त की ओर है। कच्चा तेल का भाव 24 घंटे में करीब 1 डॉलर बढ़कर 107 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। इस बीच सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए भाव भी जारी कर दिए हैं।
 
क्रूड के दाम बढ़ने के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्‍ली में पेट्रोल अब भी 96.72 रुपए लीटर मिल रहा है। कच्चे तेल की वैश्विक सप्‍लाई पर असर पड़ने की वजह से इसके भाव 2 दिन में ही करीब 8 डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ चुके हैं। पिछले सप्‍ताह कच्चे तेल 100 डॉलर से नीचे चला गया था।
 
दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 तथा पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
ये भी पढ़ें
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल के टैक्स में कटौती