1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol and diesel prices remain stable

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल का भाव रहे स्थिर, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं दाम

Petrol & Diesel
नई दिल्ली। Petrol Diesel Prices: बीते 2-3 दिन से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव (Crude Oil Price) 100 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास व्यापार करता दिखाई दे रहा है। कच्चे तेल के दाम में गिरावट के बीच पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी कटौती की है, वहीं भारतीय तेल कंपनियों ने आज शनिवार, 16 जुलाई को भी पेट्रोल और डीजल का जस का तस बरकरार है।
 
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि कच्चे तेल के रेट में अगर लगातार गिरावट आई तो पेट्रोल और डीजल सस्ता हो सकता है।
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर और  डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में 1 लीटर पेट्रोल का दाम 102.63 रुपए और डीजल का रेट 94.24 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल 106.03 रुपए व डीजल 92.76 रुपए में बिक रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल के भाव में 5 रुपए जबकि डीजल की कीमत में 3 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। जिसके बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
अगला लेख
रिकॉर्ड 28 माह में तैयार हुआ बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, 6 घंटे में तय होगा चित्रकूट से दिल्ली तक का सफर