1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 4 terrorists killed in baramula encounter

बारामूला में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, अब तक 4 आतंकी ढेर

baramula
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया। बुधवार रात से चल रही इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के सबसे शीर्ष आतंकवादी यूसुफ कांट्रो समेत 4 आतंकवादी मारे गए।
 
उत्तरी कश्मीर के बारामूला के मालवाह गांव में चल रही मुठभेड़ में के दौरान एक अधिकारी और एक पुलिसकर्मी सहित सेना के चार जवान घायल हो गए।
 
पुलिस ने कहा कि शीर्ष 10 मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में शामिल कमांडर कांट्रो, बडगाम जिले में प्रखंड विकास परिषद के अध्यक्ष, एक कश्मीरी सैनिक, एक विशेष पुलिस अधिकारी और उनके भाई सहित कई हत्याओं में शामिल था।
 
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा, 'आतंकवादी का मारा जाना एक बड़ी सफलता है क्योंकि वह हाल ही में बडगाम में पुलिस कर्मियों और उनके भाई, एक नागरिक और एक सैनिक की हत्या सहित कई हत्याओं में शामिल था।'
अगला लेख
World earth day 2022 पर वेबदुनिया के #selfieforgreenfuture कैंपेन से जुड़कर बनाएं हरी-भरी दुनिया