1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. dantewada chhatisgar a jawan helped a pregnant woman in a naxal affected area
Written By
पुनः संशोधित: गुरुवार, 21 अप्रैल 2022 (16:58 IST)

देश के Real Hero, सुरक्षा बल के जवान ने गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल, देखें वीडियो

हमारे देश के जवान देश की रक्षा के साथ हर हिन्दुस्तानी की मदद के लिए भी तैयार रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो नक्सली प्रभावित इलाके दंतेवाड़ा से सामने आया है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
 
एक जवान ग्रामीणों की सहायता से एक गर्भवती महिला को खाट पर लिटाकर अस्पताल ले जा रहा है। लोग इस जवान की खूब तारीफ कर रहे हैं।
 
खबरों के अनुसार गर्भवती महिला को जल्द अस्पताल पहुंचाना बेहद आवश्यक था, लेकिन वहां पर ऐसी कोई सुविधा मौजूद नहीं थी, जिसकी मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया जाता।
ऐसे समय में जिला रिजर्व गार्ड बल का एक जवान मसीहा बनकर सामने आया और खुद खाट को कंधे पर उठाकर महिला को अस्पताल पहुंचाया। खबरों के मुताबिक महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है। मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।
ये भी पढ़ें
लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 874 अंक उछला, निफ्टी भी 17400 अंक के पास