गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 4 people died in collision of several vehicles
Last Modified: कलबुर्गी (कर्नाटक) , गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024 (17:33 IST)

Karnataka : कई वाहनों की टक्कर में 4 लोगों की मौत, घायलों को अस्‍पताल में कराया भर्ती

Karnataka : कई वाहनों की टक्कर में 4 लोगों की मौत, घायलों को अस्‍पताल में कराया भर्ती - 4 people died in collision of several vehicles
Vehicle accident News : कर्नाटक के कलबुर्गी में जेवरगी रोड पर कई वाहनों की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। 3 वाहन के चालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
 
पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। उसके अनुसार, एक मोटरसाइकल की ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोपहिया वाहन को ट्रक ने कई मीटर तक घसीटा, तभी पीछे से आ रही एक कार ने ट्रक को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन पर सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार में सवार छह लोगों में से तीन की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए।
कलबुर्गी पुलिस आयुक्त शरणप्पा एसडी ने बताया, हमने तीन वाहन के चालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour