शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. महाराष्ट्र में जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत, 8 बीमार
Written By
Last Updated : गुरुवार, 21 जनवरी 2021 (14:36 IST)

महाराष्ट्र में जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत, 8 बीमार

Poisonous liquor | महाराष्ट्र में जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत, 8 बीमार
नागपुर। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के चमोर्शी तालुका के एक गांव में जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। पुलिस ने गुरुवार को इस बारे में बताया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना लक्ष्मणपुर में बुधवार शाम हुई, जब कुछ लोगों ने शराब की अवैध भट्टी पर शराब का सेवन किया। शराब पीने के बाद सभी अचेत हो गए।
उन्होंने बताया कि बीमार हुए लोगों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। आष्टी स्थित ग्रामीण अस्पताल में भर्ती 8 अन्य लोगों की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान प्रकाश फकीरा गौरकर (53) और रमेश नानाजी धूमने (52) के तौर पर हुई। दोनों लक्ष्मणपुर गांव के निवासी थे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
यूपी में नए साल का कैलेंडर बताएगा प्रियंका गांधी की संघर्ष गाथा