1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 16 dies in Mumbai hording accident

कार से मिले 2 और शव, मुंबई होर्डिंग हादसे में 16 की मौत

Mumbai hording accident
Mumbai hording accident : मुंबई के घाटकोपर में सोमवार को होर्डिंग गिरने से हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 पहुंच गई है। बचावकर्मियों ने होर्डिंग के नीचे मलबे में दबी एक कार से 2 शव और निकाले हैं।
 
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के एक अधिकारी ने बताया कि छेड़ा नगर इलाके में रात 12 बजे के कुछ समय बाद होर्डिंग के नीचे फंसी एक कार से एक पुरुष और एक महिला के शव निकाले गए।
 
मुंबई के घाटकोपर इलाके में सोमवार को धूलभरी आंधी और बेमौसम बारिश के कारण एक पेट्रोल पंप पर लगा 100 फुट लंबा अवैध होर्डिंग गिर गया था। घाटकोपर के छेड़ा नगर इलाके में शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की जमीन पर स्थित पेट्रोल पंप के पास हुए हादसे के बाद से यहां तलाशी और बचाव अभियान जारी है।
 
हादसे की सूचना के बाद एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और होर्डिंग के नीचे दबे हुए लोगों को निकाला गया।
 
हमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने होर्डिंग गिरने की घटना के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिवार वालों को पांच लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
गर्मी के तेवर हुए और भी तीखे, जैसलमेर में 44 और दिल्ली-NCR में पारा 42 डिग्री पर पहुंचा