• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Bodies of 2 more people found in Mumbai hoarding accident
Last Updated : बुधवार, 15 मई 2024 (11:36 IST)

मुंबई होर्डिंग हादसा: मलबे में दिखे 2 और लोगों के शव, बचाव अभियान जारी

मुंबई होर्डिंग हादसा: मलबे में दिखे 2 और लोगों के शव, बचाव अभियान जारी - Bodies of 2 more people found in Mumbai hoarding accident
Mumbai hoarding accident : मुंबई में एक विशाल होर्डिंग गिरने वाली जगह पर मलबे के नीचे 2 और लोगों के शव दिखाई दिए हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को खोज और बचाव अभियान जारी है।

 
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के एक अधिकारी ने बताया कि शवों को कल मंगलवार रात देखा गया था लेकिन अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। अधिकारियों के अनुसार बचाव दल ने पहले होर्डिंग गिरने वाले स्थान से 14 शव बरामद किए थे जबकि घटना में 75 लोग घायल हो गए थे।

40 घंटे बाद भी खोज एवं बचाव अभियान जारी : एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने कहा कि बुधवार सुबह खोज और बचाव अभियान के दौरान घाटकोपर में घटनास्थल पर मामूली तौर पर आग लग गई जिस पर वहां तैनात दमकलकर्मियों ने तुरंत काबू पा लिया। अधिकारियों ने बताया कि घटना के 40 घंटे बाद भी खोज एवं बचाव अभियान जारी है। मुंबई के घाटकोपर इलाके में सोमवार को धूलभरी आंधी और बेमौसम बारिश के कारण एक पेट्रोल पंप पर लगा अवैध होर्डिंग गिर जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 75 लोग घायल हो गए थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
UP: पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक को डंपर ने मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत