1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 151 Myanmar soldiers fled to Mizoram

म्यांमार के 151 सैनिक भागकर मिजोरम आए, कुछ जवान गंभीर घायल

151 Myanmar soldiers fled to Mizoram
151 Myanmar soldiers fled to Mizoram : म्यांमार में सैनिकों के शिविरों पर एक सशस्त्र जातीय समूह द्वारा कब्जा किए जाने के बाद कम से कम 151 सैनिक भागकर मिजोरम के लॉन्गतलाई जिले में आ गए। असम राइफल्स के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि म्यांमार सेना के जवान जिन्हें 'तातमादाव' भी कहा जाता है, वे शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास उनके शिविरों पर अराकान सेना के लड़ाकों द्वारा कब्जा किए जाने के बाद अपने हथियारों के साथ भागकर लॉन्गतलाई जिले के तुईसेंतलांग में असम राइफल्स के पास पहुंचे।
 
अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से भारतीय सीमा के करीब के इलाकों में म्यांमार सेना और अराकान सेना के लड़ाकों के बीच भारी गोलीबारी हो रही थी। मिजोरम में शुक्रवार को आने वाले म्यांमार सेना के कुछ जवान गंभीर रूप से घायल थे और उन्हें असम राइफल्स ने प्राथमिक उपचार दिया। ये जवान म्यांमार सीमा के पास लॉन्गतलाई जिले के पर्व में असम राइफल्स की देखरेख में हैं। अधिकारी के अनुसार भारत के विदेश मंत्रालय और म्यांमार की सैन्य सरकार के बीच बातचीत जारी है और सैनिकों को जल्द ही उनके देश वापस भेज दिया जाएगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
दिवंगत महंत परमहंस को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का न्योता, जानिए कौन थे महंत रामचंद्र दास