मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 1,800 rounds of AK-47 bullets seized in Mizoram
Written By
Last Updated : मंगलवार, 12 सितम्बर 2023 (22:20 IST)

मिजोरम में एके-47 की 1,800 राउंड गोलियां जब्त, 3 लोग गिरफ्तार

1
आइजोल। मिजोरम के सियाहा जिले में मंगलवार को म्यांमार के 2 नागरिकों सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एके-47 की 1,800 गोलियां बरामद की गई हैं। असम राइफल्स ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस की संयुक्त टीम ने त्लांगपुइकॉन के पास जांच के लिए 3 दोपहिया वाहनों को रोका।
 
उन्होंने बताया कि जांच के बाद म्यांमार के 2 नागरिकों सहित 3 लोगों को पकड़ लिया गया और उनके पास से एके-47 की 1,800 गोलियां बरामद की गईं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
nipah virus: मांडविया ने की केरल में निपाह वायरस से 2 लोगों की मौत होने की पुष्टि