शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Incessant rains cause landslide on NH-6 in Mizoram
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 16 जून 2023 (11:09 IST)

लगातार बारिश से मिजोरम में एनएच-6 पर हुआ भूस्खलन, कोई हताहत नहीं

Landslide
आइजोल। मिजोरम को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर भूस्खलन हुआ। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण यह भूस्खलन आइजोल के पश्चिमी बाहरी क्षेत्र में हंथर इलाके में हुआ। घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
 
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के उक्त हिस्से से मलबा हटाने का काम जारी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन हुआ है।(भाषा)(सांकेतिक चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
मणिपुर में मोदी के मंत्री आर के रंजन सिंह के घर भीड़ का हमला, लगाई आग