• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. Landslide disrupts vehicular movement on Jammu-Srinagar National Highway
Written By
Last Updated : गुरुवार, 27 अप्रैल 2023 (10:33 IST)

भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित

भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित - Landslide disrupts vehicular movement on Jammu-Srinagar National Highway
  • रामबन जिले में भीषण भूस्खलन
  • जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित
  • जम्मू-कश्मीर में पत्थर गिरा
बनिहाल/जम्मू। रामबन जिले में एक भीषण भूस्खलन के बाद गुरुवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई जिससे वहां 300 से अधिक वाहन फंस गए। अधिकारियों ने बताया कि रामबन जिले के शालगारी क्षेत्र में भूस्खलन के कारण कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला 270 किलोमीटर लंबा राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है।
 
एक अधिकारी ने कहा कि राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर 300 से अधिक वाहन फंसे हैं। अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र से मलबा साफ करने के लिए श्रमिकों को तैनात किया गया है, लेकिन रामबन-बनिहाल सेक्टर में लगातार बारिश के कारण कार्य बाधित हो रहा है।
 
रामबन के उपायुक्त ने ट्वीट किया कि बनिहाल के पास शालगारी में लगातार पत्थर गिरने से यातायात बाधित हो गया है। फंसे हुए यात्रियों के लिए 'शेल्टर शेड' में जरूरी इंतजाम किए गए हैं। अधिकारी के मुताबिक लोगों से यातायात नियंत्रण इकाइयों द्वारा मार्ग पर यातायात बहाल होने की जानकारी देने के बाद ही राजमार्ग पर यात्रा करने का आग्रह किया गया है।
 
जम्मू-कश्मीर में पत्थर गिरने से किशोर की मौत : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार को भूस्खलन के बाद एक बड़े पत्थर के एक मकान पर गिर जाने से 19 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ठकुरिया इलाके में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से एक बड़ा पत्थर पहाड़ी से नीचे लुढ़क गया जिससे 1 किशोर की मौत हो गई।
 
अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान अरशद के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन से अरशद का मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसा बताया जा रहा है कि अरशद के परिवार के बाकी सदस्य सुरक्षित हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
ऑपरेशन कावेरी : स्वदेश लौटे भारतीयों की दर्दभरी कहानी, बताया कैसे थे सूडान में हाल...