1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 6 Naxalites arrested in Bastar Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के बस्तर में 6 नक्सली गिरफ्तार, 1 पर था 2 लाख रुपए का इनाम

6 Naxalites arrested in Bastar Chhattisgarh
6 Naxalites arrested in Bastar : छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में एक इनामी नक्सली समेत 6 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया है। सुकमा जिले में एक इनामी समेत 3 नक्सलियों को तथा बीजापुर जिले में 3 अन्य नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। नक्सली पोड़ियाम नंदा पर 2 लाख रुपए का इनाम था। गिरफ्तार नक्सलियों से 2 टिफिन बम, 3 डेटोनेटर, 2 जिलेटिन और अन्य विस्फोटक सामान बरामद किया गया है। सूचना के आधार पर शुक्रवार को सुरक्षाबलों के संयुक्त दलों को गोगुंडा, पोंगाभेजी, सिमेल, खुंडूशपारा तथा आसपास के गांवों की ओर रवाना किया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले में एक इनामी समेत 3 नक्सलियों को तथा बीजापुर जिले में 3 अन्य नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सुकमा जिले के अंतर्गत केरलापाल थाना क्षेत्र के गोगुंडा गांव की पहाड़ी में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर शुक्रवार को सुरक्षाबलों के संयुक्त दलों को गोगुंडा, पोंगाभेजी, सिमेल, खुंडूशपारा तथा आसपास के गांवों की ओर रवाना किया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने पोंगाभेजी और रबड़ीपारा गांव के जंगल से तीन नक्सलियों पोड़ियाम नंदा (40), हेमला जोगा(28) और हेमला गंगा(45) को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि नक्सली पोड़ियाम नंदा पर 2 लाख रुपए का इनाम था।
 
अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से दो टिफिन बम, तीन डेटोनेटर, दो जिलेटिन और अन्य विस्फोटक सामान बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी तरह सुरक्षाबलों ने बस्तर क्षेत्र के बीजापुर जिले के पेद्दाकोरमा, बोड़ला और पुसनार गांव के जंगल से तीन नक्सलियों कल्लू हपका (22), सुक्की हेमला (50) और सोमा उईका (35) को गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली बीजापुर जिले के पेद्दाकोरमा-बोड़ला, पुसनार गांव के जंगल में पिछले महीने 29 जुलाई को मुठभेड़ की घटना में शामिल थे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए नक्सलियों की निशानदेही पर जंगल में छिपाकर रखी गई माओवादी वर्दी, पिट्ठू बैग, माओवादी साहित्य, बेल्ट और एक कलर प्रिंटर बरामद किया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Bihar Elections 2025 : तेजस्वी यादव के आरोपों पर आ गया चुनाव आयोग का जवाब, जानिए क्या कहा