सम्बंधित जानकारी
- योगी का 'मिशन शक्ति', रोडवेज बसों में महिलाएं होंगी ड्राइवर और कंडक्टर
- अनुराग ठाकुर की अनूठी Sansad Bharat Darshan योजना, 21 छात्रों के दल को पूर्व CM प्रेम कुमार धूमल ने दिखाई हरी झंडी
- Delhi में विवाहेत्तर संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या
- रेल की 2 बोगियों में आग से हड़कंप, मथुरा से झांसी जा रही थी ट्रेन
- राजस्थान के बयाना में खौफनाक हत्या, ट्रेक्टर से 8 बार कुचला
कर्नाटक में खड़े टैंकर से टकराई SUV, 13 लोगों की मौत
Karnataka news in hindi : कर्नाटक के चिक्कबाल्लापुर में गुरुवार सुबह एक SUV ने सड़क पर खड़े एक टैंकर को टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में कार में सवार 13 लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह करीब सात बजे चिक्कबाल्लापुर शहर के जिला मुख्यालय के बाहरी इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की वजह से यह हादसा हुआ।
एसयूवी आंध्र प्रदेश में अनंतपुर से बेंगलुरु जा रही थी तभी चालक ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर खड़े एक टैंकर में टक्कर मारी दी। दुर्घटना में मारे गए लोग अनंतपुर जिले के रहने वाले थे।
पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दुर्घटना का एक मामला दर्ज किया गया है और मृतकों की पहचान करने तथा उनके परिवार के सदस्यों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
