मंगलवार, 2 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Husband kills wife on suspicion of extramarital affair in Delhi
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 25 अक्टूबर 2023 (20:11 IST)

Delhi में विवाहेत्‍तर संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या

Delhi में विवाहेत्‍तर संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या - Husband kills wife on suspicion of extramarital affair in Delhi
Husband murdered wife : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में विवाहेत्‍तर संबंध के शक में एक महिला की उसके पति ने गुस्से में गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
 
पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि शबनम और उसके पति उमैद के बीच मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात बहस हुई। उन्होंने कहा कि उमैद ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी का गला दबा दिया और वह बेहोश हो गई।
 
अधिकारियों ने कहा कि पति-पत्नी चार बच्चों के साथ चांद बाग के ई-ब्लॉक में किराए के मकान में रहते थे। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्य शबनम को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
पुलिस के अनुसार, उमैद को शबनम के विवाहेत्‍तर संबंध होने का शक था। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।(भाषा) Edited By : Chetan Gour नई दिल्ली