1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. 1.72 crores found from shoe on airport

हवाई अड्डे पर यात्रियों के जूते से मिले 1.72 करोड़

airport
कोलकाता। सीमा शुल्क अधिकारियों ने यहां हवाई अड्डे पर दो यात्रियों के जूते से 2.28 लाख यूरो जब्त करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत 1.72 करोड़ रुपए है।
 
सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले दो यात्री एनएससीबीआई हवाईअड्डे पर बैंकॉक के लिए विमान पकड़ने मंगलवार रात यहां आए थे।
 
इन यात्रियों की गतिविधियों को देखकर अधिकारियों को शक हुआ जिसके बाद उनकी तलाशी ली गई और उनके पास से विदेशी मुद्रा जब्त की गई। अधिकारियों ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। (भाषा)
अगला लेख
कमला मिल्स हादसा: दो पब मालिक गिरफ्तार