• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Kamala Mills Fire: Kripesh Sanghvi and Jigar Sanghvi arrested
Written By
Last Modified: मुंबई , गुरुवार, 11 जनवरी 2018 (09:45 IST)

कमला मिल्स हादसा: दो पब मालिक गिरफ्तार

Kamala Mills Fire
मुंबई। मुंबई में 29 दिसंबर को कमला मिल्स में हुए अग्निकांड के सिलसिले में ‘वन एबव’ पब के मालिकों- कृपेश सांघवी और जिगर सांघवी को गुरुवार गिरफ्तार कर लिया गया।
 
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एस जयकुमार ने बताया कि इस घटना के बाद से फरार चल रहे सांघवी बंधुओं को यहां अंधेरी इलाके में गिरफ्तार किया गया।
 
पुलिस ने ‘वन एवब’ पब के मालिकों- सांघवी बंधुओं ओर अभिजीत मंकार को कथित रुप से शरण देने को लेकर एक होटल मालिक विशाल करिया को गिरफ्तार किया था। इन तीनों पर गैर इरादतन हत्या और भादसं की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उनके ठिकानों के बारे में सुराग देने पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। मंकार अब भी फरार है।
 
कमला हाउस स्थित ‘वन एबव’ और उससे सटे मोजो बिस्त्रो रेस्तरां पब में 29 दिसंबर को भयंकर आग लगने से 14 लोगों की जान चली गई थी। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
हवाई अड्डे पर यात्रियों के जूते से मिले 1.72 करोड़