सम्बंधित जानकारी
- Ramadan 2022 29th day: 29वां रोजा देता है रमजान के रुखसत और अल्लाह की रहमत का पैगाम
- Shab-E-Qadr 2022 : शब-ए-कद्र क्या है ? जानिए इस रात का महत्व
- माहे रमजान : बेहद अहम मानी जाती है शब-ए-कद्र की रात, जानें 11 खास बातें
- अल्लाह की इबादत का पर्व है रमजान-उल-मुबारक
- Ramadan 2022 : क्यों सबसे खास माना गया है रमजान का महीना, जानें महत्व
Eid-ul-Fitr 2022 : ईद उल-फ़ित्र के दिन करते हैं ये खास कार्य, आप भी जानिए
Eid ul Fitr 2022
Eid al-Fitr 2022 अभी रमजान माह चल रहा है और रमजान को अल्लाह की नेमतों और बरकतों से भरपूर माह के रूप में जाना जाता है। इस्लाम धर्म के पवित्र महीने रमजान के बाद ईद उल-फ़ित्र का त्योहार मनाया जाता है। ईद की सबसे ज्यादा खुशी बच्चों को होती है। इस दिन बच्चों के चेहरे की रौनक देखते ही बनती है। इस दिन बच्चों को ईदी दी जाती है। ईद की नमाज के बाद इमाम खुत्बा देते हैं और दुआ फरमाते हैं। इसके बाद सभी एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद देते हैं।
ईद उल-फ़ित्र मनाने से पहले यह जानना भी जरूरी है कि इस दिन क्या किया जाता है और क्या हैं ईद के दिन की सुन्नतें। यहां जानिए खास बातें-
आइए जानते हैं क्या करें ईद उल-फ़ित्र के दिन
1. ईद उल-फ़ित्र के दिन सुबह जल्दी उठकर फजर की नमाज अदा करने के खुद की सफाई और कपड़े वगैरह तैयार रखना।
2. गुस्ल (नहाना) करना।
3. मिस्वाक (दातून) करना।
4. सबसे उम्दा और साफ कपड़े पहनना। (नए या पुराने, लेकिन साफ)
5. इत्र लगाना (सिर्फ पुरुष)।
6. ईदगाह जाने से पहले कुछ खाना।
7. नमाज से पहले फितरा, जकात अदा करना।
8. ईदगाह में जल्दी पहुंचना।
9. ईद की नमाज खुले मैदान में अदा करना। (बारिश या बर्फ गिरने की स्थिति में नहीं)
10. ईदगाह आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्तों का इस्तेमाल करना।
11. ईदगाह जाते वक्त यह तकबीर पढ़ना।
12. 'अल्लाहु अकबर अल्लाहु अकबर, लाइलाहा इल्ललाह, अल्लाहु अकबर अल्लाहु अकबर, वलिल्लाहिलहम्द।' (अल्लाह बड़ा है, अल्लाह बड़ा है। अल्लाह के सिवा कोई इबादत के लायक नहीं। अल्लाह बड़ा है, अल्लाह बड़ा है। सारी तारीफें अल्लाह के लिए हैं।)
