1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. राम नवमी
  4. श्रीराम को प्रिय है ये 5 तरह के भोग और ये है खास पंजीरी प्रसाद

Shri Ram Bhog and Prasad | श्रीराम को प्रिय है ये 5 तरह के भोग और ये है खास पंजीरी प्रसाद

Shri Ram Prasad
पूजा के समय जब कोई खाद्य सामग्री देवी-देवताओं के समक्ष प्रस्तुत की जाती है तो वह सामग्री प्रसाद के रूप में वितरण होती है। इसे 'नैवेद्य' भी कहते हैं। प्रत्येक देवी और देवताओं का भोग और प्रसाद अलग अलग होता है। आओ जानते हैं श्री राम को कौनसा भोग प्रिय है। आप रामनवमी ने दिन उन्हें यही भोग लगाकर उनकी कृपा प्राप्त करें।
 
 
राम भोग :
1. भगवान श्रीरामजी को केसर भात, खीर, कलाकंद, बर्फी, गुलाब जामुन का भोग प्रिय है।
 
2. इसके अलावा हलुआ, पूरनपोळी, लड्डू और सिवइयां भी उनको पसंद हैं। 
 
3. पंचामृत और धनिया पंजीरी दो तरह के प्रसाद उन्हें अर्पित किए जाते हैं।
 
4. उन्हें धनिए का प्रसाद चढ़ाते हैं। इसे धनिया पंजीरी कहते हैं। इसे सौंठ पंजीरी भी कहते हैं। यह कई तरह से बनाई जाती है।
 
 
कैसे बनाएं धनिया पंजीरी:
1. जितनी प्रसाद बनाना है उस हिसाब से पीसा धनिया लेना होगा। घर के लिए ही बनाना है तो 1 कप धनिया पाउडर लें। 
 
2. अब इस धनिया पाउडर को देसी घी में मिलाकर कढ़ाई में सेंक लें।  
 
3. ठंडा होने के बाद इसमें पीसी हुई शक्कर मिला दो। 
 
4. आप चाहो तो इसमें इलाइजी, चिरौंजी या ड्रायफ्रूड भी डाल सकते हो।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें
अगला लेख
दो महाबलियों के पिता हैं हिन्दू देवता पवन देव