Rajasthan Board 10th Result 2026 : राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, छात्राओं ने फिर मारी बाजी
Rajasthan Board 10th Result 2026 : राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिए गए। परीक्षा में छात्राओं ने मारी बाजी।
बोर्ड अध्यक्ष और राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परीक्षा परिणामों की घोषणा की। परीक्षा में 94.20 फीसदी छात्राएं सफल रहीं जबकि छात्रों का परिणाम 93.63 प्रतिशत रहा।
इसके साथ ही कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट भी इसके साथ ही घोषित किया गया। पांचवी का परिणाम 97.75 प्रतिशत रहा. वहीं, आठवीं का 97.01 प्रतिशत रहा।
छात्र अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र अपना रिजल्ट SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए मैसेज में जाकर RJ10 और उसके बाद रोल नंबर लिखें। फिर इस मैसेज को 5676750 या 56263 पर भेज दें।
इस वर्ष कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा में 10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें