सम्बंधित जानकारी
- पंजाब में अंतरराज्यीय अवैध बंदूक मॉड्यूल का भंडाफोड़, 17 लोग गिरफ्तार
- PM Modi US Visit : पीएम मोदी ने अमेरिकी कंपनियों के CEO के साथ की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा
- Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल के भावों में फिर आई तेजी, बिहार से गोवा तक पेट्रोल डीजल की कीमतों में हुआ परिवर्तन
- जर्मनी: ब्रांडेनबुर्ग चुनाव में शॉल्त्स की एसपीडी को बढ़त
- सुल्तानपुर डकैती मामले में STF को बड़ी सफलता, एक और आरोपी अनुज सिंह मुठभेड़ में ढेर
राजस्थान में हुए थोक में तबादले, 22 IAS और 58 IPS अधिकारी हुए इधर से उधर
IPS officers transferred in Rajasthan : राजस्थान सरकार (Rajasthan government) ने पुलिस एवं प्रशासनिक ढांचे में एक और बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 22 अधिकारियों तथा भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 58 अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग ने रविवार देर रात जयपुर में इस संबंध में आदेश जारी किए।
2 संभागीय आयुक्त एवं 6 जिलाधिकारियों का स्थानांतरण : आदेश के तहत, 2 संभागीय आयुक्त एवं 6 जिलाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। पुलिस विभाग में 15 जिलों के पुलिस अधीक्षक तथा 2 रेंज पुलिस महानिरीक्षक का तबादला किया गया है।
आईएएस डॉ. प्रतिभा सिंह को पाली के संभागीय आयुक्त पद से हटाकर जोधपुर का संभागीय आयुक्त व राजस्थान शहरी विकास व बुनियादी ढांचा निगम (रूडसिको) के कार्यकारी निदेशक राजेंद्र विजय को कोटा का संभागीय आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा सवाई माधोपुर, डीडवाना, राजसमंद, डीग, ब्यावर व चुरू के जिला जिलाधिकारी बदले गए हैं।
आईपीएस के तबादलों के तहत महानिरीक्षक (सुरक्षा) राजेश मीणा को उदयपुर रेंज का महानिरीक्षक तथा अजयपाल लांबा को महानिरीक्षक (उदयपुर रेंज) से जयपुर रेंज के महानिरीक्षक पद पर तैनात किया गया है। जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जार्ज जोसेफ ही रहेंगे। इसी तरह हनुमानगढ़, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, भीलवाड़ा, अलवर, अजमेर व टोंक सहित 15 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
