गुरुवार, 4 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023
  4. sixth list of congress candidates released in rajasthan
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , रविवार, 5 नवंबर 2023 (00:42 IST)

Congress Candidates List : Rajasthan में Congress के 23 उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी, कैबिनेट मंत्री महेश जोशी का टिकट कटा

Congress Candidates List : Rajasthan में Congress के 23 उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी, कैबिनेट मंत्री महेश जोशी का टिकट कटा - sixth list of congress candidates released in rajasthan
Congress Candidates List : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने अपनी छठी सूची जारी है। इसमें 23 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। छठी लिस्ट में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। जलदाय मंत्री महेश जोशी का टिकट कट गया है। हवामहल सीट से आरआर तिवारी को टिकट दिया गया है। राज्य की 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को की जाएगी।

कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 22 उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की। इसमें सबसे प्रमुख नाम आरआर तिवाड़ी का है, जिन्हें राज्य के कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के स्थान पर हवा महल विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।
 
पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, जयपुर की हवा महल विधानसभा सीट से तिवाड़ी को टिकट दिया गया है। वे पार्टी की जयपुर शहर इकाई के अध्यक्ष हैं। महेश जोशी इस सीट से मौजूदा विधायक हैं।
 
धारीवाल का भी नाम नहीं : कांग्रेस उम्मीदवारों की छठी सूची में कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल का नाम भी नहीं है। उनके टिकट को लेकर भी संशय की स्थिति बनी हुई है।
 
बैठक के बाद से नाराज हाईकमान : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले धारीवाल और जोशी वे दो प्रमुख नेता हैं, जिन्हें 2022 में कांग्रेस विधायक दल की बैठक से अलग एक समानांतर बैठक बुलाने का जिम्मेदार माना जाता है। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने इसे अनुशासनहीनता बताया था।
कांग्रेस उम्मीदवारों की छठी सूची में युवा कांग्रेस के नेता अभिमन्यु पूनिया का नाम शामिल है, जिन्हें संगरिया विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, जोधपुर की सूरसागर विधानसभा सीट से शहजाद खान छंगनी को टिकट दिया गया है।
 
कांग्रेस ने भरतपुर विधानसभा सीट राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के लिए छोड़ दी है। पार्टी राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 178 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। एजेंसियां
ये भी पढ़ें
kerala Blast Case : भड़काऊ सामग्री फैलाने के आरोप में 54 मामले दर्ज