सम्बंधित जानकारी
- History of Madhya Pradesh Assembly Elections: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का इतिहास
- List of Chief Ministers of Madhya Pradesh : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची एवं कार्यकाल
- MP Election: मध्यप्रदेश में तब सर्वाधिक 39 निर्दलीय प्रत्याशी जीते थे विधानसभा चुनाव, जानिए कब कितने जीते स्वतंत्र उम्मीदवार
- सपा ने मध्यप्रदेश चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट
- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साधा निशाना, बोले- कमलनाथ के इस कमेंट ने खोली कांग्रेस की पोल...
MP Election 2023 : इंदौर-3 से पिंटू जोशी, 5 से सत्यनारायण पटेल, महू से रामकिशोर शुक्ला को टिकट, Congress की दूसरी सूची जारी
MP Election 2023 : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी की। इसमें 88 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इसमें इंदौर विधानसभा सीट 3, 5 और महू के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी किया गया। इससे पहले कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था।
दूसरी लिस्ट में इंदौर विधानसभा क्रमांक 3 से पिंटू जोशी को टिकट दिया गया है। इस सीट के लिए अरविंद बागड़ी भी दावेदार थे। इस सीट पर पिंटू जोशी के चचेरे भाई अश्विन जोशी कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय से चुनाव हार गए थे।
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव, 2023 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा जारी उम्मीदवारों की दूसरी सूची। pic.twitter.com/JCbINp9fk5
— Congress (@INCIndia) October 19, 2023
इंदौर क्रमांक 5 से सत्यनारायण पटेल को टिकट दिया गया है। यहां से स्वप्निल कोठारी टिकट के लिए पूरा जोर लगा रहे थे।
महू से रामकिशोर शुक्ला को टिकट दिया गया है। रामकिशोर शुक्ला भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। धार से प्रभा गौतम को टिकट दिया गया है।
