1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. congress released second list of 88 candidates in mp

MP Election 2023 : कांग्रेस की दूसरी लिस्ट : 88 नामों की घोषणा, खातेगांव से दीपक जोशी, भोपाल उत्तर से आरिफ अकील के बेटे को टिकट

Madhya Pradesh Congress
MP Congress Candidate List 2023 : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 88 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए दीपक जोशी को खातेगांव और भोपाल उत्तर से आरिफ अकील के बेटे आतिफ अकील को टिकट दिया गया है।

इंदौर की नंबर 3 विधानसभा से पिंटू जोशी और इंदौर 5 से सत्यनारायण पटेल को टिकट दिया गया है। धार से श्रीमती प्रभा गौतम को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस ने 15 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पार्टी अब तक कुल 229 विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। कांग्रेस के 144 उम्मीदवारों की पहली सूची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ समेत 69 विधायकों के नाम शामिल थे।

तोमर के सामने रवीन्द्र सिंह : पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची में सबसे प्रमुख नाम रवींद्र सिंह तोमर का है जो दिमनी विधानसभा सीट पर केंद्रीय कृषि मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर को चुनौती देंगे।

कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक, दतिया से अवधेश नायक के स्थान पर राजेंद्र भारती, पिछोर विधानसभा सीट पर शैलेंद्र सिंह के स्थान पर अरविंद सिंह लोधी और गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र से शेखर चौधरी के स्थान पर नर्मदा प्रसाद प्रजापति को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने निवास विधानसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के खिलाफ चैन सिंह वर्कड़े और सीधी से भाजपा उम्मीदवार एवं सांसद रीति पाठक के खिलाफ ज्ञान सिंह को टिकट दिया है।
लिस्ट में कौनसे नाम : कांग्रेस की इस लिस्ट में मुरैना से दिनेश गुर्जर, भिंड से चौधरी राकेश चतुर्वेदी, ग्वालियर से सुनील शर्मा, गुना से पंकज कनेरिया, रीवा से राजेंद्र शर्मा, सीधी से ज्ञान सिंह, जबलपुर कैंट से अभिषेक चौकसे चिंटू, भोपाल उत्तर से आतिफ अकील, भोपाल दक्षिण-पश्चिम से पीसी शर्मा, देवास से प्रदीप चौधरी, इंदौर-3 से दीपक पिंटू जोशी, इंदौर-5 से सत्यनारायण पटेल और उज्जैन दक्षिण से चेतन प्रेमनारायण यादव को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
अगला लेख
History of Madhya Pradesh Assembly Elections: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का इतिहास