सम्बंधित जानकारी
- History of Madhya Pradesh Assembly Elections: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का इतिहास
- MP Election: मध्यप्रदेश में तब सर्वाधिक 39 निर्दलीय प्रत्याशी जीते थे विधानसभा चुनाव, जानिए कब कितने जीते स्वतंत्र उम्मीदवार
- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साधा निशाना, बोले- कमलनाथ के इस कमेंट ने खोली कांग्रेस की पोल...
- Madhya Pradesh Assembly elections 2003: उमा भारती बनीं मध्य प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री
- Madhya Pradesh Assembly elections 1998 : अविभाजित मध्य प्रदेश में आखिरी बार 320 सीटों के लिए चुनाव
MP Assembly Elections : मप्र विधानसभा चुनाव के लिए सपा के 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी
Samajwadi Party Candidates List : समाजवादी पार्टी (SP) ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची की घोषणा की है। सपा ने बुधवार देर रात अपनी दूसरी सूची जारी की। इस प्रकार सपा ने भाजपा शासित मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 17 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए अब तक 31 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस ने रविवार को 144 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की और शुक्रवार को शेष सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करने की संभावना है। अन्य लोगों के अलावा, सपा ने निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर निर्वाचन क्षेत्र से शिवांगी यादव को उम्मीदवार बनाया है। सपा की पहली सूची में उनकी मां और पूर्व विधायक मीरा यादव का नाम शामिल है, जिन्हें जिले के निवाड़ी निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है।
नरेला से शमशुल हसन, भोपाल सेंट्रल से शमा तनवीर और हुजूर से राहुल मारन (रावत) को उम्मीदवार बनाया गया है। यह तीनों सीटें भोपाल जिले में हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरु होगी।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
