Pranayam | प्राणायाम के पांच फायदे जानना जरूरी
योग के आठ अंगों में से चौथा अंग है प्राणायाम। प्राण+आयाम से प्राणायाम शब्द बनता है। प्राण का अर्थ जीवात्मा माना जाता है, लेकिन इसका संबंध शरीरांतर्गत वायु से है जिसका मुख्य स्थान हृदय में है। व्यक्ति जब जन्म लेता है तो गहरी श्वास लेता है और जब मरता है तो पूर्णत: श्वास छोड़ देता है। तब सिद्ध हुआ कि वायु ही प्राण है। आयाम के दो अर्थ है- प्रथम नियंत्रण या रोकना, द्वितीय विस्तार।
हम जब सांस लेते हैं तो भीतर जा रही हवा या वायु पांच भागों में विभक्त हो जाती है या कहें कि वह शरीर के भीतर पांच जगह स्थिर हो जाती है। पांच भागों में गई वायु पांच तरह से फायदा पहुंचाती है, लेकिन बहुत से लोग जो श्वास लेते हैं वह सभी अंगों को नहीं मिल पाने के कारण बीमार रहते हैं। प्राणायाम इसलिए किया जाता है ताकि सभी अंगों को भरपूर वायु मिल सके, जो कि बहुत जरूरी है।
पहली वायु व्यान के फायदे...
FILE
व्यान वायु चरबी तथा मांस का कार्य भी करती है। यह वायु हमारी चरबी और मांस में पहुंचकर उसे सेहतमंद बनाए रखती है। यह शरीर से अतिरिक्त चर्बी को घटाती और चमड़ी को पुन: जवान बनाती है।
इस वायु के सही संचालन से हमारे शरीर का क्षरण रुक जाता है।
दूसरी वायु समान के फायदे...
FILE
यह वायु हड्डियों के लिए लाभदायक है। हड्डियों तक इस वायु को पहुंचने में काफी मेहनत करना पड़ती है। यदि नहीं पहुंच पाती है तो हड्डियां कमजोर रहने लगती हैं।
आप भरपूर शुद्ध वायु का सेवन करें ताकि हड्डी तक यह वायु समान बनकर पहुंच सके। इस वायु से हड्डी सदा मजबूत और लचीली बनी रहती है। जोड़ों का दर्द नहीं होता और जोड़ों में पाया जाने वाला पदार्थ बना रहता है।
तीसरी वायु अपान के फायदे...
FILE
यह वायु पक्वाशय में रहती है तथा इसका कार्य मल, मूत्र, शुक्र, गर्भ और आर्तव को बाहर निकालना है। जब यह कुपित होती है तब मूत्राशय और गुर्दे से संबंधित रोग होते हैं। अपान मलद्वार से निष्कासित होने वाली वायु है।
चौथी वायु उदान के फायदे...
FILE
सरल भाषा में कहें तो उदान वायु गले में रहती है। इसी वायु की शक्ति से मनुष्य स्वर निकालता है, बोलता है, गीत गाता है और निम्न, मध्यम और उच्च स्वर में बात करता है। विशुद्धि चक्र को जगाती है यही इसके फायदे हैं।
पांचवीं वायु प्राण के फायदे...
FILE
इस वायु का दूसरा स्थान खून में और तीसरा स्थान फेफड़ों में होता। यह खून और फेफड़े की क्रियाओं को संचालित करती है। शरीर में प्राणवायु जीवन का आधार है। खून को खराब या शुद्ध करने में इसका महत्वपूर्ण योगदान रहता है।
-अनिरुद्ध
