गुरुवार, 7 अगस्त 2025
  1. खबर-संसार
  2. प्रोफाइल
  3. राजनीति
  4. Mulayam Singh Yadav Hindi profile
Written By

मुलायम सिंह यादव : प्रोफाइल

Mulayam Singh Yadav
मुलायम तीन बार उत्तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री और चन्द्रशेखर और गुजराल सरकार में रक्षामंत्री रह चुके हैं। 
जन्म और शिक्षा : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को उत्तरप्रदेश के सैफई गांव में किसान परिवार में हुआ। मुलायम सिंह की माता का नाम मूर्ति देवी और पिता का नाम सुघर सिंह था। मुलायम सिंह ने आगरा विश्वविद्यालय से एमए एवं जैन इंटर कॉलेज करहल (मैनपुरी) से बीटी करने के बाद उन्होंने इंटर कॉलेज में पढ़ाने का कार्य भी किया।
 
राजनीतिक जीवन : मुलायमसिंह यादव ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 15 वर्ष की आयु में की जब उन्होंने 1954 में 15 साल की आयु महान समाजवादी नेता डॉ. राममनोहर लोहिया के नहर रेट आंदोलन में भाग लिया और जेल गए। 
 
मुलायम सिंह यादव 1967 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर प्रथम बार उत्तरप्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए। इमरजेंसी मुलायम सिंह 19 माह जेल में रहे।
 
1977-78 में राम नरेश यादव और बनारसी दास मंत्रिमंडल में सहकारिता एवं पशुपालन मंत्री बनाए गए। मुलायम सिंह ने नवंबर 1992 को लखनऊ में समाजवादी पार्टी की स्थापना की। 
 
भारत के राजनीतिक इतिहास की यह एक क्रांतिकारी घटना थी, जब लगभग डेढ़-दो दशकों से मृतप्राय समाजवादी आंदोलन को पुनर्जीवित किया गया। मुलायम सिंह यादव तीन बार क्रमशः 1989 से 1991 तक, 1993 से 1995 तक और 2003 से 2007 तक उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे