Daily Horoscope
Sun, 8 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. प्रोफाइल
  3. राजनीति
  4. Ajit Singh Hindi profile

अजीत सिंह : प्रोफाइल

Ajit Singh
राष्‍ट्रीय लोक दल के संस्‍थापक अजीत सिंह का जन्‍म 12 फरवरी 1939 को उत्‍तरप्रदेश के मेरठ जिले के भादोला गांव में हुआ था। उनके पिता स्‍व. चरण सिंह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री थे।  
उन्‍होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीएससी तथा आईआई खडगपुर से बी.टेक की डिग्री हासिल की और इसके बाद स्‍नातकोत्‍तर की डिग्री अमेरिका के शिकागो से प्राप्‍त की। अजीत सिंह ने लगभग 15 वर्ष अमेरिका की कम्‍प्‍यूटर इंडस्ट्री में कार्य भी किया है।
 
1986 में अजीत पहली बार राज्‍यसभा चुनावों में निर्वाचित हुए। इसके बाद 1987 में उन्‍हें लोक दल का अध्‍यक्ष बनाया गया। 1988 में अजीत जनता पार्टी के अध्‍यक्ष घोषित किए गए। 1989 में उन्‍होंने लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की। 
 
1991, 1996, 1999, 2004 और 2009 के लोकसभा चुनावों में भी वे विजयी रहे। इस दौरान उन्‍होंने केंद्रीय कृषि मंत्री और वित्‍तीय समिति के सदस्‍य के रूप में कार्य किया। 18 दिसंबर 2011 से वे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के पद पर कार्यरत हैं। अजीत सिंह के पुत्र जयंत चौधरी भी एक राजनीतिज्ञ हैं।
ये भी पढ़ें
सुंदर पिचाई : प्रोफाइल