विनेश फोगाट ने भारत का चौथा पदक किया पक्का, कम से कम मिलेगा रजत
विनेश फोगाट ने आज दिन की तीसरी जीत दर्ज कर भारत का पेरिस ओलंपिक में चौथा पदक पक्का कर लिया। उन्होंने क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में 5-0 से एकतरफा मात दी।
पहले राउंड में विनेश की 1 अंक की बढ़त थी। वहीं दूसरे राउंड उन्होंने 4 अंक अर्जित कर लिए और क्यूबा की पहलवान को खड़े भी नहीं होने दिया। अपना तीसरा ओलंपिक खेल रही विनेश फोगट फाइनल में अगर हार भी जाती है तो कम से कम रजत पदक उनको जरूर मिलेगा।
विनेश ओलंपिक में पहली बार 50 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश कर रही है। इससे पहले वह 53 किग्रा वर्ग में खेलती थी।विनेश के पास ओलंपिक छोड़ हर बड़े खेल का पदक है। इसमें राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण, एशियाई खेल का खिताब, विश्व चैंपियनशिप के दो कांस्य के साथ एशियाई चैम्पियनशिप के आठ पदक शामिल हैं। वह रियो और तोक्यो ओलंपिक में हालांकि पदक नहीं जीत सकी थी।
अंतिम चार मैच में लोपेज ने शुरुआती पीरियड में विनेश के पैर पर पकड़ बनाने की कोशिश की लेकिन उनके अतिरक्षात्मक खेल के कारण भारतीय पहलवान को एक अंक की बढ़त बनाने की मौका मिल गया।
क्यूबा की पहलवान ने इसके बाद विनेश पर पकड़ बनाने की कोशिश की लेकिन विनेश के शानदार रक्षण के आगे उनका प्रयास विफल हो गया।
विनेश ओलंपिक में पहली बार 50 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश कर रही है। इससे पहले वह 53 किग्रा वर्ग में खेलती थी।विनेश के पास ओलंपिक छोड़ हर बड़े खेल का पदक है। इसमें राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण, एशियाई खेल का खिताब, विश्व चैंपियनशिप के दो कांस्य के साथ एशियाई चैम्पियनशिप के आठ पदक शामिल हैं। वह रियो और तोक्यो ओलंपिक में हालांकि पदक नहीं जीत सकी थी।
अंतिम चार मैच में लोपेज ने शुरुआती पीरियड में विनेश के पैर पर पकड़ बनाने की कोशिश की लेकिन उनके अतिरक्षात्मक खेल के कारण भारतीय पहलवान को एक अंक की बढ़त बनाने की मौका मिल गया।
शुरुआती पीरियड में बढ़त बनाने के बाद विनेश ने दूसरे पीरियड में आक्रामक शुरुआत की और प्रतिद्वंद्वी पहलवान के दायें पैर पर मजबूत पकड़ के साथ 5-0 की बढ़त बना ली।Result Update: Womens Wrestling Freestyle 50KG SF@Phogat_Vinesh on a winning spree, continues her quest for glory & assures a medal for
— SAI Media (@Media_SAI) August 6, 2024
The seasoned grappler picked up two historic wins earlier today and went past her Cuban opponent Yusneylis Guzman Lopez in… pic.twitter.com/Kd0pgYtNEF

