1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. पेरिस ओलंपिक 2024
  4. Kishore Jena falls short to the qualification mark for the Javelin Throw Final

फाइनल में जगह बनाने से चूके किशोर जेना, 80 मीटर तक फेंक पाए भाला

Paris Olympics
भारतीय एथलीट किशोर जेना 80.73 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की भाला फेंक क्वालिफिकेशन स्पर्धा के ग्रुप ए में आठवें स्थान पर रहे।स्टेड डी फ्रांस में हुये मुकाबले में जेना का सर्वश्रेष्ठ थ्रो पहले प्रयास में आया। हालांकि वह दूसरे प्रयास में एक वैध प्रयास दर्ज करने में असफल रहे और तीसरे में केवल 80.21 मीटर का थ्रो ही कर सके।

पेरिस ओलंपिक में फाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय भाला फेंक एथलीटों को ओवरऑल क्वालिफिकेशन स्टैंडिंग (ग्रुप ए और ग्रुप बी सहित) में कम से कम 12 सर्वश्रेष्ठ एथलीटों के बीच रैंक करना होगा।

जेना ने पिछले साल अक्टूबर में एशियाई खेलों का रजत पदक जीतने के दौरान 87.54 मीटर के थ्रो के साथ ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था।इसके बाद मंगलवार से पहले वह छह प्रतियोगिताओं में सिर्फ एक बार 80 मीटर की दूरी को पार करने में सफल रहे।

जर्मनी के जूलियन वेबर अपने पहले ही प्रयास में 87.76 मीटर के प्रयास से शीर्ष पर रहे और फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए। कीनिया के पूर्व विश्व चैंपियन जूलियस येगो (85.97 मीटर) और तोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता चेक गणराज्य के याकुब वालडेच (85.63 मीटर) ने क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई।

इस बीच फिनलैंड के टोनी केरेनन 85.27 मीटर के प्रयास के साथ क्वालिफिकेशन मार्क को पार करने वाले चौथे एथलीट बन गए, जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ है और उन्होंने फाइनल में जगह बनाई।
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
कन्धा टूटा लेकिन जज्बा नहीं, योद्धा की तरह लड़ी भारत की शेरनी