बेहतर नींद के लिए पीजिए ये चाय, जानिए पीने का सही समय और फायदे
Chamomile tea
Chamomile tea for sleep: अमूमन चाय नींद भागने के लिए पी जाति है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चाय के बारे में बता रहे हैं जो अच्छी नींद के लिए मददगार है। साथ ही ये सेहत को और भी फ़ायदे पहुंचाती है। हम बात कर रहे हैं कैमोमाइल टी की।
बेहतर नींद के लिए कब पिएं कैमोमाइल चाय (Best Time to Drink Chamomile Tea): रात को सोने से 30 मिनट पहले कैमोमाइल चाय पीना सबसे अच्छा माना जाता है। यह शरीर को रिलैक्स करने और नींद की गुणवत्ता को सुधारने में मदद करती है।
तनाव कम करने के लिए
दोपहर या शाम के समय काम के बीच कैमोमाइल चाय का सेवन करने से मानसिक तनाव कम होता है और ऊर्जा बढ़ती है।
पाचन तंत्र को सुधारने के लिए
भोजन के बाद कैमोमाइल चाय पीने से पाचन तंत्र को बेहतर किया जा सकता है। यह एसिडिटी और पेट की अन्य समस्याओं से राहत दिलाती है।
कैमोमाइल चाय के फायदे (Benefits of Chamomile Tea)
तनाव और चिंता कम करना: इसमें प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो दिमाग को शांत करते हैं।
बेहतर नींद: कैमोमाइल चाय अनिद्रा की समस्या से राहत दिलाने में मददगार है।
पाचन सुधार: यह पेट दर्द, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक है।
त्वचा की देखभाल: इसके एंटीइंफ्लेमेटरी गुण त्वचा के लिए लाभदायक होते हैं।
इम्यून सिस्टम को मजबूत करना: नियमित सेवन से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है।
कैमोमाइल चाय कैसे बनाएं? (How to Prepare Chamomile Tea)
- एक कप गर्म पानी में 1 टीस्पून कैमोमाइल फूल डालें।
- इसे 5-10 मिनट तक ढक कर रखें।
-
इसे छानकर शहद मिलाएं और गरम-गरम पीएं।

